पौधारोपण महायज्ञ-2026 के तहत बृहद वृक्षारोपण अभियान सम्पन्न

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जयदेव यादव मुरादाबाद

बीएमबीएल जैन सेवा न्यास ने पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास द्वारा संचालित “पौधारोपण महायज्ञ-2026” के अंतर्गत बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल परिसर एवं निकटवर्ती क्षेत्रों की सड़कों के किनारे बृहद वृक्षारोपण अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में न्यास पदाधिकारियों, विद्यालय परिवार, समाजसेवियों, विद्यार्थियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं तथा बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं उनका संरक्षण समय की आवश्यकता है।

न्यास अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार जैन ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति एवं आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

न्यास सचिव नमन जैन, कार्यक्रम संयोजक संभव जैन एवं अमन जैन ने बताया कि लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं देखभाल के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव कुमार गुप्ता, उपप्रधानाचार्य गौरव मेधावृत एवं फार्मेसी कॉलेज के नागेश कुमार के निर्देशन में गठित टीम नियमित रूप से पौधों की सिंचाई, सुरक्षा एवं विकास की निगरानी करेगी, जिससे सभी पौधे विकसित होकर पर्यावरण संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षों की सुरक्षा एवं संवर्धन का संदेश दिया। न्यास पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहभागिता से संचालित यह अभियान क्षेत्र में हरित वातावरण के निर्माण एवं पर्यावरण जागरूकता को नई दिशा प्रदान करेगा। आरएसएस के जिला प्रचारक दीपक कुमार, जेल पर्यवेक्षक सम्भल ग्रामीण नकुल प्रताप सिंह, अभिनय जैन, डॉ. रामोतार यादव आदि उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment