पैशनर समाज का बैठक पवनी में,निवृतमान प्रदेशाध्यक्ष चेतन भारती हुये शामिल

SHARE:

टुण्डरा नगर छ ग/केसरिया हिन्दुस्तान

छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज विकास खंड बिलाईगढ का विशेष बैठक मुख्य अतिथि निवृतमान प्रदेशाध्यक्ष चेतन भारती एवं कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष एवं सारंगढ बिलाईगढ जिला अध्यक्ष बी एल चंद्राकर के गरिमामयी उपस्थिति में पवनी हाईस्कूल में दोपहर बाद 12 जूलाई को आयोजित किया गया अध्यक्षता एस एन पंडा जी ने किया विशिष्ट अतिथि जीआर टंडन जी रहे।80 वर्ष पार होने पर बट्टूलाल साहू एवं दफ्तर सिंह ठाकुर का श्रीफल से सम्मान किया गया ।इसी तरह नये पेंशनर सदस्य के रुप में भारत बंजारे,ज्योति लाल पटेल, जवाहरलाल प्रेमी, आनंद प्रेमी, बाबूलाल साहू, बिहारी लाल आदित्य, हरिराम जयसवाल, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, श्याम सुंदर सांवर, बिहारी लाल सिंह ठाकुर, गैस जराम सोनवानी, किशन लाल साहू,छेदीलाल यादव को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।विशिष्ट अतिथि के रुप में बम्हनीनडीह से मनोज कुमार तिवारी,पोषण तिवारी शामिल रहे। चेतन भारती जी ने पुराने पेंशनरों के हक में एरियर्स दिलाने की न्यायलीन कार्यवाही किये थे जिस पर जीत हुई,एवं अब 59 महिनें का एरियर्स राशि पात्र एवं हकदार पेंशनर लोगों को मिलेगा,इस उपलब्धि पर सभी को बधाई दिये।मुकेश नायक जी द्वारा सिनियर सिटिजन के लिये योजनाओं को बताया एवं सभी को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अवगत कराने अपना मोबाईल नंबर दिये ।इस महति आयोजन में बिलाईगढ पेंशनर समाज के सभी पदाधिकारी शामिल हो कर सहयोग प्रदान किये ।मौके पर निरंजन देवांगन,दशरथ लाल साहू,अमरनाथ खटकर,पी एस ठाकुर,रामजी साहू,आर डी साहू,भूषणलाल खुंटे,आशाराम बंजारे,यू आर साहू,आर एल खांडेकर,होलिका प्रसाद जांगडे,बलराम नायक,धनवंतु पटेल,रामअधार साहू,फत्तेलाल बंजारे,पंचराम साहू,एम एल आदित्य,श्यामदास मानिकपुरी,परष खुंटे,बृजलाल चंद्राकर,डी एस ठाकुर,ज्ञानप्रसाद साहू,शिवराम देवांगन,शत्रुघन जायसवाल,सुन्दर निराला,किशन साहू,शंकरलाल साहू,कांशीराम आदित्य,सीताराम डडसेना,लोचन साहू,रुखमन सरदार,रामकुमार नागेश,रामकुमार साहू,डी आर मतवाले,बुधराम कर्ष,हेमलाल जांगडे,लालसाय साहू, जगदीश खुंटे,शिव केशरवानी, सावित्री आदित्य,बिहारीलाल साहू,बेदराम कुर्रे,आदि सहित भारी संख्या में पेंशनर सदस्य शामिल रहे।उक्त जानकारी संवाद दाता राजमहंत पी के घृतलहरे एवं धनेश यादव ने दी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment