नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मो. 9977365001
श्योपुर, 13 जुलाई। खरीफ-2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों से 31 जुलाई 2026 तक फसल बीमा कराने की अपील की गई है। भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) द्वारा योजना का संचालन किया जा रहा है।
योजना के तहत धान (सिंचित एवं असिंचित), सोयाबीन, मक्का, बाजरा, अरहर, ज्वार, कोदो-कुटकी, मूंगफली, तिल, कपास, मूंग एवं उड़द सहित अधिसूचित खरीफ फसलों का बीमा कराया जा सकता है। किसानों को बीमित राशि का मात्र 2 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा।
बीमा कराने के लिए किसान के पास आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, भूमि संबंधी दस्तावेज (खतौनी) तथा फसल बुवाई प्रमाण पत्र अथवा प्रस्तावित फसल का स्वघोषणा पत्र होना आवश्यक है। किसान अपने बैंक, सहकारी समिति, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), फसल बीमा पोर्टल, क्रॉप इंश्योरेंस ऐप अथवा एआईसी के अधिकृत प्रतिनिधियों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
योजना से संबंधित जानकारी के लिए किसान कृषि रक्षक हेल्पलाइन 14447, पीएमएफबीवाई चैटबॉट 7065514447 तथा www.pmfby.gov.in� और www.aicofindia.com� पर संपर्क कर सकते हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर फसल बीमा कराकर अपनी फसल को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित करें।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







