अर्धनग्न होकर सपा कार्यकर्ताओं ने महामाहिम राज्यपाल महोदय के नाम पलेरा तहसीलदार को सात सूत्री मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पलेरा से संवाददाता अटल यादव पत्रकार
9893929260

आज पलेरा में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर अर्धनग्न अवस्था में महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम पलेरा तहसीलदार को दिया ज्ञापन। जिसमें सपा की मांगे इस प्रकार हैं। पूर्व में पलेरा तहसीलदार द्वारा गौ चर भूमि पर राजनीतिक दबाव में अहिरवार समाज और मुस्लिम समाज के लोगों की भूमि पर बुलडोजर की कार्यवाही को रोका जाए। पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को राजनीतिक षड्यंत्र द्वारा ईडी की कार्यवाही पर रोक लगाई जाए। लहर बुजुर्ग हार के अंतर्गत बृजलाल लाल यादव के खेत से खुमानगंज मुख्य सड़क को सुदूर सड़क योजना के अंतर्गत जोड़कर निर्माण किया जाए। ग्राम पंचायत टोरी के पटवारी गोपाल मिश्रा द्वारा गलत तरवीन को निरस्त किया जाए। शासकीय प्राथमिक शाला उगड़ कछौरा के स्कूल की दीवाल पर कुछ लोगो के द्वारा कब्जा कर लिया गया है। उन पर कार्रवाई की जाए। पलेरा और देरी मुख मार्ग वाले रास्ते में भदर्रा पुल का निर्माण किया जाए। ग्राम पंचायत दांत गोरा के अंतर्गत पुरेनिया वाली मार्ग में तालाब निर्माण कार्य में गुणवत्ता रहित मटेरियल ना डाला जाए। इस पर सपा ओबीसी जिला संवाददाता अटल यादव पत्रकार पलेरा अध्यक्ष रामकुमार यादव, पूर्व प्रदेश सचिव इमरान खान, पूर्व नगर अध्यक्ष अकरम खान, सिद्दीक खान, पूर्व नगर प्रभारी चंद्रपाल सेन, जगदीश यादव, आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment