दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अम्बाह। मुरैना । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित ईव्हीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर वहां रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जांगिड़ ने संबंधित अधिकारियों से वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीनों की उपलब्धता, रखरखाव तथा सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्धारित मानकों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने वेयरहाउस परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों तथा त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया और उनकी नियमित मॉनिटरिंग एवं समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







