पीड़ित आदिवासी महिला को न्याय दिलाने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जांच समिति पहुंची एक लाख की आर्थिक सहायता दी, पुनर्वास और सरकारी नौकरी की मांग

SHARE:

हरीश सोनी जिला संपादक केसरिया हिंदुस्तान

आलीराजपुर। बोरी क्षेत्र में आदिवासी विधवा महिला के साथ हुई जघन्य व अमानवीय घटना को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस की पांच सदस्यीय जांच समिति सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची। समिति ने परिवार को न्याय का भरोसा देते हुए एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके बाद बोरी थाने पर ग्रामीणों के साथ धरने में शामिल होकर पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, परिवार के पुनर्वास, बच्चों को सरकारी नौकरी और कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, विधायक एवं आदिवासी कांग्रेस विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, विधायक झूमा सोलंकी, जोबट विधायक सेना महेश पटेल तथा अन्य नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर स्तर पर साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने बोरी क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए थाना प्रभारी को हटाने, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त अभियान, रात्रि गश्त बढ़ाने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस टीम गठित करने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना के बाद सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई तथा कांग्रेस के दबाव के बाद ही प्रशासन सक्रिय हुआ। नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय नहीं मिला और क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी अंकुश नहीं लगा, तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment