केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 99778 66230
रतलाम मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ (अजाक्स) के नेतृत्व एवं नवनिर्मित अजाक्स भवन के आधिपत्य को लेकर चल रहे भ्रम का सोमवार को अंत हो गया। शासन, प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में वैधानिक प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य ने अजाक्स भवन का विधिवत आधिपत्य ग्रहण किया तथा प्रांताध्यक्ष कक्ष में विराजमान होकर संगठनात्मक गतिविधियों का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद अजाक्स भवन के मुख्य द्वार पर संगठन के पूर्व प्रांताध्यक्ष स्वर्गीय रघुनाथ प्रसाद (आईएएस), दाइमा (आईएएस), डॉ. अमर सिंह (आईएएस) एवं जे.एन. कंसोटिया (आईएएस) के छायाचित्र सम्मानपूर्वक स्थापित किए गए।
तत्पश्चात आयोजित प्रांतीय बैठक में प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य ने संगठन की एकता, अनुशासन और विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि अजाक्स समाज के अधिकारी-कर्मचारियों के हितों की रक्षा और सामाजिक न्याय के उद्देश्य के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष गोवर्धन लाल गुवाहाटीया, प्रांतीय महासचिव एस.डी. वंशकार, प्रांतीय सचिव आर.के. सिंह, बड़नगर जिला अध्यक्ष सतीश रेवाल, इंदौर जिला अध्यक्ष दीपक पगारे, जिला अध्यक्ष नंदलाल हरियाली
,सूरतलाल डामर सहित बड़ी संख्या में अजाक्स पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता कर प्रांताध्यक्ष मुकेश मौर्य के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







