10 पेट्रोल पंपों पर प्रशासन का छापा, कम-ज़्यादा ईंधन देने सहित कई अनियमितताएं मिलीं

SHARE:

संजय रैकवार/जिला ब्यूरो, दमोह
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

दमोह। कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा एवं पेट्रोल पंपों पर नियमों के पालन की जांच के लिए जिले के 10 पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई पेट्रोल पंपों पर कम या अधिक मात्रा में ईंधन देने सहित विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों के माप-तौल उपकरण, ईंधन वितरण प्रणाली, अभिलेखों तथा विस्फोटक (एक्सप्लोसिव) लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। जिन पेट्रोल पंपों के दस्तावेज निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
जिन पेट्रोल पंपों पर कम मात्रा में ईंधन दिए जाने की शिकायतें सही पाई गईं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। वहीं गंभीर अनियमितता पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों पर जब्ती सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिले के सभी पेट्रोल पंपों की समय-समय पर जांच जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम नागरिकों को निर्धारित मात्रा में शुद्ध ईंधन उपलब्ध कराया जा सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment