कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। पंचायत सचिव संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल से सौजन्य भेंटकर पंचायत सचिवों की विभिन्न लंबित मांगों एवं प्रशासनिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत सचिवों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया। सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल ने पंचायत सचिवों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सभी लंबित मांगों एवं समस्याओं का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी व्यावहारिक समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।
उन्होंने पंचायत सचिवों से शासन की योजनाओं का पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित करने कहा साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना स्वच्छ भारत मिशन ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष प्रसेन्न भट्ट कार्यकारी जिलाध्यक्ष हरिकिशन वर्मा बलौदाबाजार ब्लाक अध्यक्ष अग्नि कुमार निर्मलकर कसडोल कामता साहू भाटापारा सुरेश कुमार देवांगन मनोज मारकंडेय लोकनाथ साहू गुलाब पटेल टीकाराम निराला नरेंद्र चंद्राकर पलारी केहर सिंह ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







