राजेन्द्र तिवारी दमोह केसरिया हिन्दुस्तान
दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान की तैयारियों की समीक्षा
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले में 14 जुलाई से 31 अगस्त तक संचालित होने वाले दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त समन्वय समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक प्रभावी रूप से स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचे, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास अमला बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें,
नियमित अवलोकन कर मौके पर ही आवश्यक सुधार करायें
कलेक्टर श्री यादव ने सीबीएमओ को निर्देशित किया कि अभियान के तहत दी जाने वाली सेवाओं का नियमित अवलोकन कर मौके पर ही आवश्यक सुधार सुनिश्चित करायें। काम में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही प्रस्तावित की जाये,
सार्थक एप पर उपस्थिति दर्ज न करने पर वेतन काटने की कार्यवाही की जायेगी
बैठक दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग से जुडे़ सभी अमले को सार्थक एप पर नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही करने पर वेतन काटने की कार्यवाही की जायेगी,
यूविन पोर्टल पर डाटा एन्ट्री न करने पर की जायेगी कड़ी कार्यवाही
टीकाकरण के बाद तत्समय यूविन पोर्टल पर डाटा एन्ट्री में लगातार लापरवाही करने वाले एएनएम, सीएचओ पर कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश दिये गये,
Lअभियान क्रियान्वयन के संबंध में कराया गया अवगत
बैठक दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विक्रांत चौहान ने अभियान क्रियान्वयन हेतु तैयार की गई कार्ययोजना के संबंध में बताया कि एएनएम की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम घर-घर पहुँचकर पाँच वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर वाईटल्स जैसे- तापमान, श्वसन, नाडी दर, रक्तचाप संबंधी डेटा को डीएसएस पोर्टल पर दर्ज कर आवश्यक समुचित उपचार एवं प्रबंधन करेंगी,
दस्त पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से 5 वर्ष से छोटे बच्चों वाले परिवारों में प्रति बच्चे के मान से ओआरएस एवं जिंक गोली का निःशुल्क वितरण किया जाएगा, साथ ही बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अहम विटामिन-ए एवं आई.एफ.ए. की खुराक भी सभी पात्र बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुसार पिलाई जाएगी,
अभियान के दौरान परिवारों को केवल स्तनपान, हाथ धोने की सही आदत, स्वच्छता, संतुलित पोषण तथा दस्त से बचाव में अहम ओ.आर.एस. तैयार करने की विधि एवं खतरे के संकेतों के संबंध में व्यवहार परिवर्तन आधारित परामर्श भी दिया जाएगा, ताकि बच्चों को डायरिया जैसी रोकी जा सकने वाली बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके,
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







