वृक्षारोपण अभियान: विधायक डॉ. वाचस्पति व प्रमुख सचिव ने लगाया पौधा

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान प्रयागराज शनि कुमार यादव

शंकरगढ़ राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत मंगलवार को तहसील बारा एवं विकासखंड शंकरगढ़ परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*बारा के माननीय विधायक डॉ. वाचस्पति* एवं *प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग/नोडल अधिकारी प्रयागराज श्री अजय कुमार शुक्ला* ने पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर *मुख्य विकास अधिकारी सुश्री हर्षिका सिंह*, *उप जिलाधिकारी बारा श्री गणेश कनौजिया*, *खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह*, *सहायक विकास अधिकारी पंचायत शंकरगढ़ श्री दशरथ लाल* के साथ *वन क्षेत्राधिकारी शंकरगढ़ श्री अजय कुमार टीकम* भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे और पौधरोपण किया।
अधिकारियों ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। तभी हम पर्यावरण को स्वच्छ और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य दे पाएंगे कार्यक्रम के दौरान राजस्व, पंचायत राज एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई