साइबर ठगी गिरोह के 2 ‘कैश विड्रॉअर’ गिरफ्तार, 7 हजार और एटीएम कार्ड बरामद

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी

मथुरा। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शनिवार शाम एक फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े दो युवकों को गिरफ्तार किया है जो गिरोह के लिए ‘कैश विड्रॉअर’ का काम करते थे।
सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी के मुताबिक शनिवार शाम करीब 5 बजे भूतेश्वर अखाड़े वाली गली स्थित पोखर के पास से चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से 2 मोबाइल फोन, 1 एटीएम कार्ड और 7 हजार रुपये नकद बरामद किए गए पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साइबर ठगी से आई रकम को अपने बैंक खातों में मंगवाते थे। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से नकदी निकालकर उसे गिरोह के मुख्य सरगना तक पहुंचाते थे। इस काम के बदले उन्हें कमीशन मिलता था।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यश राठौर , निवासी कृष्णा विहार
सनी सिसोदिया , निवासी जनकपुरी, मोहाली रोड, थाना कोतवाली के रहने वाले हैं एनसीआरपी पोर्टल के अनुसार आरोपियों के खातों के खिलाफ 3 साइबर शिकायतें दर्ज हैं। 2 शिकायतें आंध्र प्रदेश के बापटला और तिरुपति जिलों से और 1 शिकायत पंजाब के संगरूर जिले से आई है। मथुरा पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब धनराशि के लेनदेन और गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है। सीओ सिटी ने बताया कि नेटवर्क का मुख्य सरगना अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है और लगातार दबिश दी जा रही है।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अंजान लिंक, कॉल या ओटीपी को शेयर न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment