शंकरगढ़ पुलिस ने चेन स्नैचिंग के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

SHARE:

शंकरगढ़, प्रयागराज। पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देशन तथा डीसीपी यमुनानगर एवं एसीपी बारा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शंकरगढ़ पुलिस ने लूट की घटना कारित करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार 11 जुलाई 2026 को रात्रि 10:45 बजे थाना क्षेत्र अंतर्गत केशरी देवी बगिया के पीछे ग्राम लखनपुर के पास से मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान *विपिन कुमार निषाद पुत्र स्व. मंगला प्रसाद निवासी मऊैया थाना औद्योगिक क्षेत्र कमिश्नरेट प्रयागराज उम्र 35 वर्ष* एवं *आनंद कुमार निषाद पुत्र जयप्रकाश उर्फ लाला निषाद निवासी बीकर थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज उम्र 34 वर्ष* के रूप में हुई।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 26 जून 2026 को उन्होंने बजहड़ा निवासी आरती तिवारी पत्नी उमेश तिवारी के गले से बाइक सवार होकर टप्पा मारकर सोने की जंजीर छीन ली थी। इस संबंध में थाना शंकरगढ़ पर मु0अ0सं0 151/2026 धारा 309(4)/317(2)/61(2) बीएनएस पंजीकृत है।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई *01 अदद पीली धातु की जंजीर*, घटना में प्रयुक्त *01 अदद मोटर साइकिल डिस्कवर संख्या UP70BL4907* तथा *6000 रुपये नगद* बरामद किया है।

गिरफ्तारी टीम में ,एसओजी प्रभारी, नवीन सिंह, थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे, शिवकुमार यादव, राजकुमार, अजय सिंह, जसवीर सिंह, शशिकांत यादव, मनीष कुमार यादव, सतीश यादव, का. सुजीत यादव, का. दीप्ति यादव व का. सुमित कुमार शामिल रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment