अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र 99357 86278
दुद्धी। प्रदेश सरकार के वृहद पौधारोपण अभियान के तहत रविवार को दुद्धी विकास खंड की दिघुल ग्राम पंचायत में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला जज राजन चौधरी तथा खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया उपस्थित रहे। दोनों ने स्वयं पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया और उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। यदि लगाए गए पौधों की सही ढंग से देखभाल की जाए तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और हरियाली का लाभ मिलेगा। ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपने घरों, खेतों और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान/प्रशासक जगत नारायण, ग्राम रोजगार सेवक राजेश यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नगवा भीम सिंह, पंचायत सहायक विद्यावती देवी, पंचायत सहायक शिव प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश कुमार एवं कमलेश कुमार गुप्ता, वीवीजी रामजीयोजना के श्रमिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







