नगर बरखेड़ा के उचित दर विक्रेताओं (कोटेदार) के द्वारा एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान इसरार व्यूरो पीलीभीत

पीलीभीत बरखेड़ा। कस्बे में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिलाधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देशन अनुसार कस्बे के उचित दर विक्रेताओं (कोटेदार) के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान उचित दर विक्रेता मोहम्मद असलम व मुन्ने बक्श ने स्वयं पौधारोपण करते हुए संदेश दिया कि मां हमें जीवन देती हैं और वृक्ष हमें जीवन जीने के लिए आवश्यक प्राणवायु प्रदान करते हैं। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उचित दर विक्रेताओ ने बढ़ते पर्यावरण संकट की ओर इशारा करते हुए कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण के लिए पौधे लगाना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी कारधारकों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने और वृक्षारोपण अभियानों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अभियान के तहत अपने निजी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उपस्थित लोगों ने उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment