चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, चौबेपुर पुलिस को मिली सफलता

SHARE:

कुलदीप कुमार संवाददाता बिल्हौर
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
कानपुर नगर। कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना चौबेपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, बिकरू मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान रंजीत पुत्र मनीराम, निवासी ग्राम दिलीप नगर, थाना चौबेपुर, उम्र लगभग 27 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल (UP78EM3319) बरामद हुई। जांच में पता चला कि यह बाइक वर्ष 2023 में थाना रावतपुर क्षेत्र से चोरी हुई थी। अभियुक्त पहचान छिपाने के लिए बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट UP78EM1933 लगाकर चला रहा था।
पुलिस ने मोटरसाइकिल एवं उसके दस्तावेज बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विश्वप्रकाश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल चंद्रकांत, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार तथा आरक्षी कुलदीप कुमार शामिल रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment