तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान व अवैध तमंचा बरामद

SHARE:

कुलदीप कुमार संवाददाता बिल्हौर
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

अरौल पुलिस ने चोरी की घटना का किया सफल खुलासा
अरौल थाना पुलिस ने चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन, ₹1,010 नकद, सफेद धातु की एक जंजीर, चार बिछुए तथा एक आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर मानीमऊ रेलवे स्टेशन (जनपद कन्नौज) के पास से राहुल बाजपेयी उर्फ ललित, सत्यम विश्वकर्मा और मुन्ना को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ व बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं के साथ शस्त्र अधिनियम की धारा भी बढ़ाई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को थाना अरौल पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अंजाम दिया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment