नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मो. 9977365001
श्योपुर जिले की 01 लाख 07 हजार 758 बहनाओं को मिली राशि
बहनो के खाते में आई 1500-1500 रूपये की राशि
श्योपुर, 12 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज भिण्ड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम के माध्यम से 38वी किस्त के रूप में प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को 1835 करोड़ राशि का अंतरण किया गया।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में श्योपुर जिले में जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों पर कार्यक्रम आयोजित कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से श्योपुर जिले की 01 लाख 07 हजार 758 लाडली बहनाओं को उनके बैंक खाते में 1500-1500 रूपये की राशि प्राप्त हुई। श्योपुर की लाडली बहनाओं को माह जुलाई के लिए कुल 15 करोड 90 लाख 83 हजार 800 रूपये की राशि अंतरित की गई।
योजना के तहत श्योपुर जिले में कुल 1 लाख 7 हजार 758 बहनों को लाभ मिला है। नगरपालिका श्योपुर क्षेत्र की 11 हजार 668, नगर परिषद बडौदा क्षेत्र की 3355, नगर परिषद विजयपुर क्षेत्र की 2794, जनपद पंचायत क्षेत्र श्योपुर की 43 हजार 474, जनपद पंचायत कराहल क्षेत्र की 11 हजार 527 तथा जनपद पंचायत विजयपुर क्षेत्र की 34 हजार 940 लाडली बहनाओं को यह राशि प्राप्त हुई है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







