दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
विकास कुमार सोनी
मैहर जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। चालक मौके पर लकड़ी परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद वन अपराध का मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मैहर वन मंडल को 11 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि गुरुनानक सॉमिल परिसर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से लकड़ी लाकर खड़ी की गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में करही प्रजाति की लकड़ी लदी मिली। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम रंगलाल पाल, निवासी बदेरा, थाना जिला मैहर बताया और ट्रैक्टर-ट्रॉली अपनी होना स्वीकार किया।
वन अमले ने लकड़ी के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वन विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं लकड़ी को जब्त कर पंचनामा, जप्तीनामा और नुकसान का आकलन तैयार किया।
इस मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 197/06, दिनांक 11 जुलाई 2026 दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह पूरी कार्रवाई वनपरिक्षेत्र अधिकारी मैहर के नेतृत्व में परिक्षेत्र सहायक मैहर, अमदरा, बीट गार्ड मैहर, झुकेही, सगमनिया तथा अन्य वन कर्मचारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी कटाई और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







