भाजपा महिला मोर्चा में फिर बढ़ा नम्रता शर्मा का कद, दूसरी बार बनीं भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने की संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा,

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान राजू मेहरा भोपाल.9425727854

बैरसिया।। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एड. अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। ये नियुक्तियां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
घोषित नियुक्तियों में श्रीमती नम्रता शर्मा को लगातार दूसरी बार भाजपा महिला मोर्चा भोपाल ग्रामीण की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं श्रीमती प्रियंका मिश्रा को भोपाल नगर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नम्रता शर्मा की दोबारा नियुक्ति को संगठन द्वारा उनके कार्यों और नेतृत्व क्षमता पर जताए गए विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।
दूसरी बार यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर नम्रता शर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एड. अश्विनी परांजपे राजवाड़े, सांसद आलोक शर्मा, विधायक विष्णु खत्री सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता भोपाल ग्रामीण के प्रत्येक बूथ तक महिला मोर्चा को सशक्त और सक्रिय बनाना, संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से महिला मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
नम्रता शर्मा को पुनः भाजपा महिला मोर्चा में जिला ग्रामीण अध्यक्ष बनाए जाने पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नम्रता शर्मा को बधाई दी हे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई