राजेश चौहान जिला पशु कल्याण समिति के अशासकीय सदस्य मनोनीत

SHARE:

ओमप्रकाश परमार,
देवास। जिला पशुपालन एवं डेयरी विभाग, देवास द्वारा जारी आदेश के अनुसार कन्नौद निवासी राजेश चौहान को जिला पशु कल्याण समिति, देवास का अशासकीय सदस्य मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति आगामी दो वर्षों के लिए प्रभावी रहेगी।
कार्यालय उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि मध्यप्रदेश जिला पशु कल्याण समिति के प्रावधानों के तहत प्रभारी मंत्री की अनुशंसा एवं स्वीकृति के बाद यह मनोनयन किया गया है।
आदेश में नवमनोनीत सदस्य से अपेक्षा की गई है कि वे समिति की आगामी बैठकों में सक्रिय रूप से भाग लेकर पशु कल्याण से जुड़े विषयों पर आवश्यक सुझाव देंगे तथा विभागीय कार्यों में सहयोग प्रदान करेंगे।

राजेश चौहान के मनोनयन पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment