प्रत्येक रविवार–थाना परिवार’ की थीम पर जिलेभर में विशेष आयोजन

SHARE:

धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

ऑनलाइन हार्टफुलनेस मेडिटेशन, स्वास्थ्य संवर्धन एवं थाना कार्यों की समीक्षा पर रहा विशेष फोकस पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) ज़ोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र एवं उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के नेतृत्व में रविवार, 12 जुलाई 2026 को जिले के समस्त थाना/चौकी, पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालयों में प्रत्येक रविवार–थाना परिवार थीम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।ऑनलाइन हार्टफुलनेस मेडिटेशन से तनावमुक्त एवं स्वस्थ पुलिसिंग पर जोर कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः स्टाफ की उपस्थिति एवं गणना से हुई। इसके उपरांत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ऑनलाइन हार्टफुलनेस (Heartfulness) मेडिटेशन सत्र से जुड़कर सामूहिक ध्यान किया। ध्यान सत्र के माध्यम से तनाव प्रबंधन, मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच, आत्मअनुशासन एवं कार्यक्षमता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। पुलिसकर्मियों को नियमित योग, ध्यान एवं व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) ज़ोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र ने अपने विदिशा प्रवास के दौरान भी सभी इकाइयों में नियमित हार्टफुलनेस मेडिटेशन एवं ध्यान सत्र आयोजित करने पर विशेष बल देते हुए कहा था कि मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच एवं आत्मअनुशासन से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ती है और वे अधिक संवेदनशील एवं प्रभावी ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकते हैं।अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई एवं थाना कार्यों की हुई समीक्षा
मेडिटेशन सत्र के उपरांत थाना प्रभारियों द्वारा विभागीय दिशा-निर्देशों से स्टाफ को अवगत कराया गया। इस दौरान अपराध नियंत्रण, मर्ग एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण, जनसुनवाई, महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण, आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।स्वास्थ्य, फिटनेस एवं थाना प्रबंधन पर दिया गया विशेष मार्गदर्शन
“प्रत्येक रविवार–थाना परिवार” की थीम के अंतर्गत थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की गई। साथ ही 40 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हेल्थ प्रोफाइल तैयार करने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त थाना अभिलेखों, कार्यालयीन कार्यों एवं व्यवस्थाओं को सदैव अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने, वरिष्ठ अधिकारियों के संभावित आकस्मिक निरीक्षण की दृष्टि से सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने तथा जनता को गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील पुलिस सेवा प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए।प्रत्येक रविवार–थाना परिवार” की यह पहल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, अनुशासन, कार्यकुशलता, आपसी समन्वय एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment