रतलाम खाचरोद जेल से फरार 5000 का इनामी बलात्कारी हथियार के साथ गिरफ्तार,खारवा चौकी थाना ताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230

दिनांक 25.12.2025 को खाचरोद जेल से तीन विचाराधीन कैदी गोपाल पिता बापूलाल कीर, गोविंदराम पिता आशाराम एवं नारायण पिता भेरुलाल जाट फरार हो गये, जिनके विरुद्ध थाना खाचरोद पर अपराध क्रमांक 529/25 धारा 262 बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया । उक्त प्रकरण में फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय जिला उज्जैन के द्वारा *5000 रुपये की ईनाम उद्घोषणा* भी जारी की गई ।
फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय(ग्रामीण) विवेक कुमार लाल के निर्देशन में जिले के समस्त थानों की टीमों को लगाया गया था । उक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान एसडीओपी महोदय आलोट श्रीमति पल्लवी गौड़ के मार्गदर्शन में खारवा चौकी थाना ताल की पुलिस टीम को फरार आरोपी गोपाल पिता बापूलाल कीर को अवैध हथियार के साथ चौकी क्षेत्र के दौलतगंज के पास मंडावल रोड़ पर घुमते हुए पाये जाने की मुखबीर सूचना मिली जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के द्वारा आऱोपी गोपाल पिता बापूलाल कीर को अवैध धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके विरुद्ध थाना ताल पर अपराध क्रमांक 350/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया ।

*गिरफ्तार आरोपी
01… गोपाल पिता बापूलाल कीर उम्र 23 साल निवासी ग्राम मालाखेड़ी थाना खाचरोद जिला उज्जैन म.प्र.

*जप्त मश्रुका-* एक लोहे की धारदार तलवार

खाचरोद जेल में बंद था-* अपराध क्रमांक 291/2024 धारा 363, 323, 294, 506, 336ए, 376(2) भादवि एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट

विशेष योगदान- आरोपी की गिरफ्तारी में *निरी. स्वराज डाबी, प्र.आर. 116 निकोलस लकड़ा, आर. 1158 देवेन्द्र कायस्थ, आर. 1184 निलेश शर्मा, आर. 445 निलेश सक्सेना एवं आर. 1038 हरिशंकर* का उल्लेखनीय योगदान रहा ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई