दीवान सिंह सिकरवार/दैनिक केसरिया हिंदुस्तान समाचार
आगरा :-आगरा शमसाबाद मार्ग स्थित नवीन फल सब्जी मंडी पर नवीन फल सब्जी मंडी एसोसिएशन,राष्ट्रीय दिव्यांग संघ और किसानों के संयुक्त तत्वावधान में अवैध सब्जी मंडी बसई को बंद कराने तथा नवीन फल सब्जी मंडी बरौली अहीर को चालू कराने के लिए अनिश्चित कालीन धरना नवीन फल सब्जी मंडी स्थल पर शनिवार को सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है ।धरना शुरू होते ही सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला मौके पर पहुंचे ।इस अवसर पर धरनार्थियों से वार्ता करते कहा कि आप अपना धरना खत्म कर दो आठ दिन में समस्या का समाधान करा दिया जाएगा तो धरनार्थियों का कहना था जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा ।आठ दिन के बाद सभी किसान और व्यापारी भूख हड़ताल करने को विवश होगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार,अध्यक्ष होतम सिंह,राष्ट्रीय दिव्यांग संघ के अध्यक्ष विजय सिंह लोधी मुखिया,लवकुश त्यागी,राज राइन ,बबलू ,ब्रज किशोर कुशवाह,सचिन तोमर,मनोज बघेल, निरंजन बघेल, बीरी सिंह,प्रथम सिंह,होती लाल भगत जी,अंकित सिंघल ,रज्जो खां,मुनेश कुशवाह,राकेश धाकरे ,भूरी सिंह,कुमरपाल अदरक वाले,पवन कुशवाह ,राजू कुशवाह ,वीरेंद्र सिंह तोमर आदि उपस्थित थे
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







