एबी. वीपी.के 78वें स्थापना दिवस पर फतेहपुर में संगोष्ठी, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर बल

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दिव्यांश प्रताप सिंह

फतेहपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर जिला फतेहपुर इकाई द्वारा सीपीएस इंटर कॉलेज एवं सरस्वती विद्या मंदिर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रांत प्रवासी प्रांत राज्य विश्वविद्यालय संयोजक श्री चित्रांशु सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। पिछले 78 वर्षों से परिषद विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और व्यक्तित्व विकास के संस्कार विकसित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता निभाएं।संगोष्ठी में वक्ताओं ने संगठन की गौरवशाली यात्रा, छात्र हितों के लिए किए गए आंदोलनों और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि आज का युवा देश की रीढ़ है और उसे अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए।कार्यक्रम में सीपीएस इंटर कॉलेज की डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव ने कहा कि `शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण और राष्ट्र प्रेम जरूरी है। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान का उपयोग समाज और देश की उन्नति के लिए करना चाहिए।` इस अवसर पर तहसील प्रमुख जयंत सिंह, प्रांत कार्यसमिति सदस्य हिमांशु त्रिपाठी, विभाग संगठन मंत्री प्रशांत दीक्षित, जिला संयोजक वेदांशी सिंह, नगर मंत्री हरिओम गुप्ता, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुशांत सारस्वत, नितिन सहित बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में योगदान के संकल्प के साथ हुआ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment