महाकुंभ कांवड यात्रा की तैयारियों शुरू, आगामी दिनों में होगी बैठक

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। संसार के लोगों पर किया गया विश्वास कभी भी टूट सकता है, लेकिन भगवान शिव पर किया गया भरोसा कभी नहीं टूटता। जो व्यक्ति सच्चे मन से महादेव पर विश्वास करता है, भगवान शिव हर परिस्थिति में उसका साथ देते हैं और उसके जीवन का कल्याण करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की ऑनलाइन शिव महापुराण कथा का सीधा प्रसारण देश-विदेश में श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक देख एवं सुन रहे हैं। कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव पर अटूट विश्वास रखने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में यदि व्यक्ति भगवान शिव की शरण में रहे और उन पर पूर्ण विश्वास रखे, तो उसे धैर्य, आत्मबल और सही मार्गदर्शन प्राप्त होता है। भगवान शिव अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते। पंडित श्री मिश्रा ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि अपने घरों में टेलीविजन, मोबाइल, इंटरनेट एवं अन्य डिजिटल माध्यमों से ऑनलाइन शिव महापुराण कथा का श्रवण करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और भाव के साथ घर बैठे कथा सुनने से भी आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है।
11 किलोमीटर की भव्य कांवड़ यात्रा
जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम में आयोजित होने वाली विशाल कांवड़ यात्रा की रूपरेखा तैयार कर ली गई है, जिसमें पूरे सावन के दौरान शिवभक्तों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आगामी दिनों में इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रशासन, विठलेश सेवा समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा क्षेत्रवासियों की बैठक का आयोजन किया जाना है। कांवड़ यात्रा आगामी 30 जुलाई से शहर के सीवन नदी के तट से आरंभ हो जाएगी और पूरे सावन मास में निरंतर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पैदल 11 किलोमीटर का सफर तय कर धाम पर पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना करेंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment