कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 05 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होने पर डायल-112 के जवानों ने पहुंचाया अम्बाह सिविल अस्पताल में, इलाज जारी है

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

अम्बाह। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीणा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में आमजन की सुरक्षा एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु डायल-112 सेवा लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। थाना अम्बाह क्षेत्र के अंतर्गत कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 05 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना दिनाँक 10.07.2026 समय 12:36 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल से प्राप्त हुई। सूचना की प्राप्ति पर अम्बाह थाना क्षेत्र में तैनात एफआरव्ही वाहन तत्काल को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक संजीव गौतम एवं पायलेट सुनील गुर्जर ने तत्काल मौके पर पहुँचकर पाया कि कार के खाई में गिरने से 05 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये है। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्तियों को एफआरव्ही वाहन में बिठाया और तुरंत शासकीय अस्पताल अम्बाह में भर्ती कराया गया जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment