ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, पंचों ने सामूहिक इस्तीफा देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पलेरा से संवाददाता अटल यादव पत्रकार
9893929260

टीकमगढ़। जिले की ग्राम पंचायत मवई में पंचायत संचालन और विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर पंचायत के पंचों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। पंचों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत टीकमगढ़ को ज्ञापन सौंपकर सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक के कार्यकाल की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में पंचों का आरोप है कि उन्हें पंचायत की बैठकों की सूचना नहीं दी गई और ग्रामसभा सहित पंचायत की निर्णय प्रक्रिया से पूरी तरह दूर रखा गया। उनका कहना है कि कई प्रस्तावों में उनकी जानकारी और सहमति के बिना फर्जी हस्ताक्षर कर प्रस्ताव पारित किए गए, जबकि उन्होंने किसी भी प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए।

पंचों ने यह भी आरोप लगाया है कि पंचायत के निर्माण कार्य पंचायत के माध्यम से कराने के बजाय कथित रूप से ठेकेदारी से कराए गए, जिससे कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हुई और वित्तीय अनियमितताएं हुईं। उन्होंने वर्ष 2023 से अब तक हुए सभी निर्माण कार्यों, भुगतान, प्रस्तावों और अभिलेखों की जांच की मांग की है।

ज्ञापन में नल-जल योजना, बाजार नीलामी, पंचायत की दुकानों, आय-व्यय, आवक-जावक पंजी सहित सभी वित्तीय दस्तावेजों की जांच कराने की मांग भी की गई है। साथ ही रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत लेने के आरोपों की जांच तथा लंबे समय से पदस्थ सचिव को हटाने की मांग भी उठाई गई है।

पंचों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे न्यायालय की शरण लेने को विवश होंगे। फिलहाल इन आरोपों पर सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक का पक्ष सामने नहीं आया है।

#Mawai #Panchayat #sarpanch #sachiv #RojgarSahayak #tikamgarh #MP

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई