खेत की बाड़ में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर वृद्ध बटाईदार की मौत

SHARE:

खुटहन,जौनपुर।मुबारकपुर गांव में गुरुवार को फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए करंट प्रवाहित नंगे तार की चपेट में आने से एक वृद्ध बटाईदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक भूस्वामी और मृतक के परिजनों के बीच पंचायत चल रही थी।

गांव निवासी 60 वर्षीय शेरे खरवार गांव के ही गोरखनाथ सिंह की भूमि बटाई पर लेकर खेती करता था। बताया जाता है कि फसल को बेजुबान पशुओं से बचाने के लिए खेत की बाड़ में नंगे तार लगाए गए थे, जिनमें झटका मशीन से करंट प्रवाहित किया गया था। गुरुवार को खेत में काम करने के दौरान शेरे खरवार अनजाने में तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी धर्मा देवी, पुत्र कमलेश समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment