केसरिया, पूर्वी चंपारण
प्रखंड सभागार केसरिया में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद कुमार की अध्यक्षता में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूजा कुमारी ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए समय पर जांच, उपचार तथा जनजागरूकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद कुमार ने सभी संबंधित विभागों को अभियान चलाकर कैंप मोड में टीबी मरीजों की खोज करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक में ताजपुर पंचायत के मुखिया भोला पासवान, महिला पर्यवेक्षिका सीमा कुमारी, जीविका, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ मैनेजर धर्मराज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने टीबी मरीजों के सहयोग एवं जागरूकता के लिए निक्षय मित्र बनने का निर्णय लिया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







