उर्दू माध्यम विद्यालयों से हिन्दी विषय के शिक्षकों का स्थानांतरण कर उर्दू शिक्षकों की पदस्थापना की मांग

SHARE:

सोहेल अली तहसील रिपोर्टर दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान

खरगोन। जमीयत उलेमा-ए-हिन्द इंदौर संभाग के अध्यक्ष मोहम्मद उमर कासमी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिले के उर्दू माध्यम प्राथमिक विद्यालयों में पदस्थ हिन्दी विषय के शिक्षकों का अन्य हिन्दी माध्यम विद्यालयों में स्थानांतरण करने तथा उनके स्थान पर उर्दू विषय के योग्य शिक्षकों की पदस्थापना किए जाने की मांग की है ज्ञापन में बताया गया कि जिले के उर्दू माध्यम विद्यालयों में हिन्दी विषय के शिक्षकों की पदस्थापना होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उर्दू माध्यम के विद्यालयों में विद्यार्थियों को उनकी भाषा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए उर्दू विषय के प्रशिक्षित एवं योग्य शिक्षकों की आवश्यकता होती है, जबकि हिन्दी विषय के शिक्षकों के कारण विद्यार्थियों को अपेक्षित शैक्षणिक लाभ नहीं मिल पा रहा हैज्ञापन में विशेष रूप से उल्लेख किया गया है कि शासकीय उर्दू प्राथमिक विद्यालय चंदनपुर में पदस्थ हिन्दी शिक्षिका तरन्नुम पठान तथा शासकीय उर्दू प्राथमिक विद्यालय बामंदी में पदस्थ हिन्दी शिक्षिका भूरी चौहान का स्थानांतरण किसी उपयुक्त हिन्दी माध्यम विद्यालय में किया जाए तथा उनके स्थान पर उर्दू विषय के योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो इस संबंध में मोहम्मद उमर कासमी ने कहा कि उर्दू माध्यम विद्यालयों की स्थापना का उद्देश्य उर्दू भाषा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। यदि ऐसे विद्यालयों में उर्दू विषय के शिक्षकों के स्थान पर हिन्दी विषय के शिक्षक पदस्थ रहेंगे, तो विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस ज्ञापन की एक एक कॉपी जिला पंचायत सी ई ओ महोदय और जिला शिक्षा अधिकारी महोदय को भी दी है उन्होंने जिला प्रशासन से विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने तथा की गई कार्रवाई से अवगत कराने की मांग की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment