केसरिया हिंदुस्तान तहसील ब्यूरो मुकेश साहू दमुआ!
दमुआ/जुन्नारदेव :- छिंदवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे द्वारा जिले भर मे फरार व इनामी वारंटियों की धरपकड़ के साथ ही चोरी जैसे अपराधों पर अंकुश के लिए गंभीरता से धरपकड़ का आदेश पारित किए थे!
उसी सिलसिले मे दमुआ थाना प्रभारी प्रमोद सिसराम को 07जुलाई को प्रार्थी नईम कुरैशी पिता शफी कुरैशी उम्र 42 साल निवासी वार्ड नं 03 करमोहनीबंधी घोडावाडी थाना दमुआ जिला छिन्दवाडा ने लिखित रिपोर्ट लेख कराया कि वह ग्राम करमोहनीबंधी घोडावाडी में रहता है ठेकेदारी का काम करता हूं उसकी तहसील अमरवाडा के ग्राम सोनपुर जागीर में पैतृक जमीन है जिसके कृषि कार्य हेतु वह करीबन एक माह पूर्व से अपने घर में ताला लगा कर पैतृक गांव गया हुआ था!*
घटना इस प्रकार है की प्रार्थी ज़ब 06 जुलाई 2026 को करमोहनी बंदी आकर देखा जो उसके घऱ का टिल्लू पंप एक लोहे की कढाई एक लोहे का पुराना सिलबट्टा कूलर का एगजास्ट फैन किसी अज्ञात चोर द्वारा घर के पीछे के स्टोर रुम का दरवाजा खोल कर ले गया है!*
थाना प्रभारी मसराम द्वारा घटना स्थल पहुंचकर मोहल्ले के लोगो से पूछताछ करने पर जानकारी मिली है कि इसी तर्ज पर एक माह पूर्व इसी मोहल्ले के सुरेश राव के यहाँ भी चोरी हुई जिसमे टिल्लू पंप चोरी हो गया था तमाम पर से थाना दमुआ मे अप. क्र. 136/26 धारा 331(4) 305(ए) बीएनएस का मामला पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया जाकर अज्ञात आरोपियों की तलाश पतासाजी हेतु विश्वनीय मुखबिर लगाये गये जो संदेहियो को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई जिन्होंने घटना कारित करना स्वीकार किया सभी चोरो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहाँ से उन्हें जेल भेजा गया!
गिरफ्तार आरोपी :- (01)संदीप धुर्वे पिता चुन्नीलाल धुर्वे उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं. 03 घोड़ावाड़ी!
(02) शैलेन्द्र हनोत्रे पिता खेडू हनोत्रे उम्र 27 साल निवासी ग्राम पुरैना खालसा!
(03) उस्मान राईन पिता अजीज राईन उम्र 32 साल निवासी वार्ड नं. 16 रामनगर दमुआ!
(04) आकाश बाबरिया उर्फ लल्ला पिता गुरूप्रसाद बाबरिया उम्र 23 साल निवासी वार्ड नं. 08!
(05) विकास ठाकुर उर्फ केली पिता राजेश ठाकुर उम्र 26 साल निवासी वार्ड नं. 07 पुराना सभी निवासी दमुआ थाना जिला छिन्दवाड़ा है जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त जप्त सामाग्री- एचएफ डीलक्स मोटर सायकल हीरो एचएफ स्पेलण्डर प्लस मोटर सायकिल लोहे की एंगल टिल्लू पंप नग 02!
इस सम्पूर्ण धरपकड़ कार्यवाही मे दमुआ थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिरसाम रविशंकर उइके प्र.आ.संदीप चौरसिया आ. क्रमशः मैनसिंह उइके सुरजीत मरकाम राजकुमार धुर्वे का विशेष योगदान रहा!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







