दैनिक केसरिया हिंदुस्तान इंदौर संभाग ब्यूरो भगवान मुजाल्दा- गंधवानी ग्राम विकास समिति गंधवानी द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में निर्वाचन अधिकारी श्री अम्बिकादत्त कुण्डल प्रांतीय अधिकारी क्षेत्रीय बोध परियोजना अधिकारी मध्यभारत-छतीसगढएवं श्री राकेश जोशी विभाग समन्वयक की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया,विद्याभारती शिक्षा के क्षेत्र में समाज के सहयोग से चलने वाला सबसे बड़ा संगठन है निर्वाचन अधिकारी एवं उपस्थित सदस्यो द्वारा सर्वसम्मति से समाजसेवी राकेश मोटसरा को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा सचिव पद पर शंकरसिंह निगवाल एवं मोहनलाल पाटीदार को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया।
मनोयन की घोषणा के बाद उपस्थित सदस्यों ने दोनों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के नेतृत्व में विद्यालय संस्कारयुक्त शिक्षा, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा संगठनात्मक विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां प्राप्त करेगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश मोटसरा ने ग्राम विकास समिति एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण की पवित्र साधना का माध्यम है। उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन एवं उत्कृष्ट शिक्षा के लिए सभी के सहयोग से पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने विद्यालय की उन्नति एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया इस अवसर पर संस्था प्राचार्य सोहनलाल डावेल,अरविंद पाण्डे,नीलेश बर्फा, सन्तोष डामर,ध्यानसिंह मुवेल,सुरेश अलावा सहित संस्था के आचार्य,दीदी उपस्थित हुवे,उक्त जानकारी संस्था प्राचार्य सोहनलाल डावेल द्वारा दी गई ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







