IGP भोपाल (देहात) ज़ोन का विदिशा दौरा, कंट्रोल रूम व फिंगरप्रिंट शाखा का किया निरीक्षण, बैठक के दौरान प्रभावी पुलिसिंग के दिए दिशा-निर्देश

SHARE:

धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

‘देशभक्ति-जनसेवा’ बने कार्य संस्कृति का आधार : IGP श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र आगामी त्योहार, साइबर सुरक्षा और सिंहस्थ तैयारियों पर दिया जोर
पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) ज़ोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र के विदिशा आगमन पर पुलिस कंट्रोल रूम में सलामी दी गई। इसके उपरांत IGP महोदया ने पुलिस कंट्रोल रूम एवं फिंगरप्रिंट शाखा का निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध अनुसंधान में फिंगरप्रिंट शाखा की महत्वपूर्ण भूमिका, वैज्ञानिक साक्ष्यों के उपयोग तथा शाखा की उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर विवेचना को और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं परिणाममुखी बनाने के निर्देश दिए।इसके पश्चात पुलिस कंट्रोल रूम विदिशा में IGP महोदया की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, समस्त एसडीओपी, थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक के प्रारंभ में सभी अधिकारियों ने हार्टफुलनेस सत्र के अंतर्गत 10 मिनट का ध्यान किया। IGP महोदया ने नियमित ध्यान एवं हार्टफुलनेस सत्र आयोजित करने पर बल देते हुए कहा कि मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच एवं आत्मअनुशासन से कार्यक्षमता बढ़ती है और पुलिसकर्मी अधिक संवेदनशील एवं प्रभावी ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकते हैं।
समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने आगामी त्योहारों की तैयारियों, कानून-व्यवस्था, प्रभावी पुलिसिंग एवं विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, साइबर जागरूकता अभियान, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई, नशे के विरुद्ध अभियान, गौवंश के अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई तथा सिंहस्थ-2028 की तैयारियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।IGP महोदया ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ आमजन को जागरूक करना भी अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक अधिकारी जनसंपर्क बढ़ाते हुए संवेदनशील पुलिसिंग को प्राथमिकता दें तथा आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करें अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “पुलिस सेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि करुणा, संवेदनशीलता और जनसेवा का संकल्प है। सेवा का भाव दया और करुणा से जन्म लेता है। पुलिस का ध्येय ‘देशभक्ति-जनसेवा’ है, इसलिए प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की संवेदनशीलता के साथ सेवा करें। समय सीमित है, इसलिए हर अवसर को जनहित में सार्थक बनाइए। अच्छी नीयत से अच्छे कार्य करने वाले लोग ही विभाग और समाज को सही दिशा देते हैं।बैठक के समापन पर IGP महोदया ने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप अनुशासित, जवाबदेह एवं संवेदनशील पुलिसिंग करते हुए प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment