तेज रफ्तार दो बाइक की आमने सामने हुआ जोरदार भिड़ंत,एक की मौत दो घायल टी एच डी सी कंपनी के अधीनस्थ कार्य कर रहें धन्यसार इंजिनिरिंग करते थे कार्य

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली |जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेडरवाह सुबह तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत एक व्यक्ति की हॉस्पिटल लें जाते वक़्त दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है की मृतक की पहचान अरविंद शाहू के रूप में हुई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी टी एच डीसी के अधीनस्थ कार्य कर रहें धनसार इंजिनिरिंग कम्पनी में कार्य कर रहें थे
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वैढ़न में लें जाया गया,चश्मदीदों के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलों की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर के बाद वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और एम्बुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी ट्रामा सेंटर वैढ़न पहुंचाया गया, जहाँ गंभीर रूप से घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment