रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
रेत से भरी एक महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पुलिस थाना सरई में किया सुपुर्द कर
सिंगरौली |सरई राजस्व विभाग के द्वारा अवैध खनन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है जिसमें सरई तहसील अंतर्गत सूखाड नाला, मुड़ीदह ठरकठेला से अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ा, मौके से ट्रैक्टर चालक फरार सरई क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ राजस्व अमले ने आधी रात को एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। क्षेत्र में रेत माफियाओं द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के दोहन की मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कदम उठाया गया।मौके से रेत से भरी एक महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया गया है।जांच के दौरान चालक द्वारा रेत परिवहन से संबंधित कोई भी वैध पास या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे यह परिवहन पूरी तरह से अवैध सिद्ध हुआ।कार्यवाही की भनक लगते ही ट्रैक्टर का चालक मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।आगे की राजस्व अमले ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षित अवस्था में थाना सरई में सुपुर्द कर दिया है।क्षेत्र में रात के समय रेत की अवैध निकासी पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







