खुजनेर,- देवेन्द्र सेन
: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सेफ क्लिक 2.0” साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को थाना खुजनेर पुलिस ने मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, खुजनेर में साइबर अवेयरनेस मैराथन रेस का आयोजन किया कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था कार्यक्रम में थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग ठगी, डिजिटल अरेस्ट तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों से बचने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर पीड़ित व्यक्ति तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें एवं www.cybercrime.gov.in� पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
मैराथन में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की शपथ भी दिलाई गई थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत क्षेत्र में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बचें और सुरक्षित डिजिटल वातावरण का निर्माण हो सके।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







