भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ योजनाएं हर घर तक पहुंचाएं – डा.सुमेर सिंह सोलंकी

SHARE:

जिला अध्यक्ष पाटीदार की रिपोर्ट

मनावर निप्र:—–नगर में भाजपा ग्रामीण धार जिला द्वारा सोमवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता आधारित राजनीति और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. सुमेरसिंह सोलंकी ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, अखंड भारत और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। डा. मुखर्जी ने एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान का विरोध करते हुए राष्ट्रीय एकता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से परिपूर्ण है।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

जिला संगठन प्रभारी राधेश्याम यादव ने संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय एवं अनुशासित कार्यकर्ता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण धार जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने की। स्वागत भाषण में उन्होंने संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की बात कही।
चरैवेति के मंत्र का स्मरण कराते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभपहुंचाने का आग्रह किया।
सम्मेलन के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त होने पर रंजना बघेल तथा भाजपा ग्रामीण धार जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर हीरालाल बृजवासी का सम्मान किया गया। संचालन महेंद्र महाजन ने किया। आभार नगिन सोनी ने माना। कार्यक्रम में पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व विधायक मुकामसिंह किराड़े, विनोद शर्मा, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बघेल, जिला महामंत्री जयराम गामड़ एवं महेंद्र मेरती, विभिन्न मोचों के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment