सिरमौर चौराहे पर चाकूबाजी करने वाले दो आरोपी 12 घंटे में दबोचे, अमहिया पुलिस को मिली कामयाबी।

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
एसपी गुरकरन सिंह और सीएसपी रितु उपाध्याय के निर्देशन में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल की कार्रवाई, मामले की गहराई से जांच जारी।
रीवा।सिरमौर चौराहे पर युवक पर चाकू से हमला कर घायल करने वाले दोनों आरोपियों को अमहिया पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह और सीएसपी रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की।
*ऐसे पकड़े गए आरोपी*
घटना की सूचना मिलते ही अमहिया पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। तकनीकी मदद और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से घटना के कारण और आपराधिक पृष्ठभूमि को लेकर पूछताछ कर रही है।
*जांच जारी*
थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। घायल युवक का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।
*तेज कार्रवाई से बढ़ा भरोसा*
12 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस की सक्रियता साफ दिखती है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अमहिया थाना पुलिस लगातार अपराधों पर लगाम कस रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment