कोलकाता में “टूटते रिश्ते, खामोश समाज” विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित इंडिया वन फाउंडेशन एवं पुलिस पब्लिक प्रेस का संयुक्त कार्यक्रम

SHARE:

डॉ संजय जोशी, केसरिया हिंदुस्तान

कोलकाता। इंडिया वन फाउंडेशन एवं पुलिस पब्लिक प्रेस के संयुक्त तत्वावधान में द पार्क होटल, कोलकाता में “टूटते रिश्ते, खामोश समाज” विषय पर एक भव्य एवं सफल राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजसेवियों, शिक्षाविदों, विधि विशेषज्ञों, चिकित्सकों, उद्योगपतियों एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लेकर वर्तमान समय में परिवार और समाज के सामने खड़ी गंभीर चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य तेजी से बदलते सामाजिक परिवेश में पारिवारिक मूल्यों के क्षरण, रिश्तों में बढ़ती दूरियों, सामाजिक संवेदनहीनता तथा समाज की चुप्पी जैसे गंभीर विषयों पर सार्थक संवाद स्थापित करना था। वक्ताओं ने इस बात पर विशेष बल दिया कि यदि समय रहते इन समस्याओं पर सामूहिक प्रयास नहीं किए गए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं मजबूत पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखना कठिन हो जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पवन पटोदिया (कोलकाता) ने अपने प्रभावशाली संबोधन में कहा कि परिवार किसी भी समाज की सबसे मजबूत इकाई होता है। यदि परिवार कमजोर पड़ता है तो समाज भी धीरे-धीरे बिखरने लगता है। संगोष्ठी में प्रधान अतिथि डॉ बसंत गोयल ने कहा समाज के लिए सभी को समय देना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता पारस कोचर, डॉ. ममता बनानी, भावन कामदार, विमल बेंगानी, राजकुमार मित्तल, श्रीमती मधुमिता गुप्ता, सुधांशु शेखर तथा श्रीमती मंजू अग्रवाल सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता, पारिवारिक मूल्यों की रक्षा, आपसी संवाद और नैतिक शिक्षा को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के आयोजक पवन कुमार भूत ने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय संगोष्ठियों का आयोजन केवल कोलकाता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में भी किया जाएगा, ताकि समाज को जागरुक किया जा सके तथा परिवारों को मजबूत बनाने की दिशा में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम का संचालन केयूर मजूमदार ने किया। संगोष्ठी के अंत में सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment