मनेन्द्रगढ़ पुलिस की जुआ पर कार्रवाई, 06 जुआरी गिरफ्तार

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर

नकदी, ताश की गड्डी एवं फड़ राशि जप्त, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत की गई कार्रवाई
एमसीबी/मनेन्द्रगढ़
पुलिस अधीक्षक जिला एमसीबी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 30 जून 2026 को थाना मनेन्द्रगढ़ पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम च नवारीडांड स्थित शारदा मंदिर तालाब के पास कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। थाना प्रभारी द्वारा सूचना का सत्यापन कर पुलिस टीम को मौका पर भेजकर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी और पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 06 आरोपियों को 10-10 रूपये का काठपती जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹1,770 नगद, 52 पत्ते ताश की गड्डी एवं एक पुरानी चटाई जप्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में ऋषि शर्मा पिता आनंद शर्मा निवासी वार्ड नम्बर 10 चनवारी डांड, सुमित मसीह पिता नूर मसीह मौहार पारा, राकेश मौर्य पिता धनी राम मौर्य निवासी चनवारीडांड, दुर्गेश रजक पिता गोविंद रजक मौहा रपारा, तुषार चौहता पिता शेखर चौहता निवासी चंवारीडांड, राहुल महतो पिता सपन दीप महतो निवासी मौहा रपारा। उक्त आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर मामला जमानतीय होने से नियमानुसार जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। जप्त सामग्री : नगदी – ₹1,770/- 52 ताश के पत्ते
एक पुरानी चटाई।
पुलिस टीम मे hc राजकुमार सेन, hc शर्मा, hc विवेक मणी, आर ज्ञानेश्वर, आर परमित का योगदान रहा। एमसीबी पुलिस आमजन से अपील है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल जिला पुलिस दें। गोपनीयता का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment