सोहेल अली खरगोन दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान समाचार पत्र
पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा अपने कार्यालय में आयोजित की जन सुनवाई जन सुनवाई में सुनी आवेदकों की समस्याएं, आवेदकों की व्यथा सुन, संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण हेतु दिए दिशा निर्देश मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों का निराकरण करने एवं समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रत्येक मंगलवार को जन सुनवाई आयोजित की जाती हैं इसी क्रम में जनता की समस्याओं पर संवेदनशील पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा दिनांक 30.06.26 को अपने कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई आयोजित कर आमजन की शिकायत एवं समस्याओं को सुना तथा त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये । जन सुनवाई के दौरान आज कुल 14 आवेदक के द्वारा अपनी शिकायतों के निराकरण हेतु आवेदन दिए जिनमें पारिवारिक शिकायत, महिला संबंधी शिकायत, जमीनी विवाद संबंधी शिकायत, आपसी विवाद, संपत्ति संबंधी शिकायत व अन्य शिकायत आदि लेकर आमजन आए जिनकी शिकायतों को पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा उनकी व्यथा व समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये । अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु भी थाना प्रभारियों को संबंधित विभाग से समन्वय कर शिकायत के निराकरण हेतु हर संभव मदद व उचित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







