कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के निर्देशानुसार एवं यातायात प्रभारी उप निरीक्षक प्रियेश जान के मार्गदर्शन में बलौदाबाजार यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे( बिना हेलमेट नशे में ड्राइविंग तीन सवारी बिना सीट बेल्ट) के वाहन चलाना के खिलाफ सख्त चलानी कार्यवाही निरंतर जारी रखी रखे हुए है। इसी कड़ी में 28 जून की शाम को मुंडा चिरपोटा पुल चौक के पास यातायात पुलिस सहायक उपनिरीक्षक परमानंद गिलहरे के नेतृत्व में सहायक उपरीक्षक उत्तर कुमार साहू प्रधान आरक्षक भीम साहू संतोष ध्रुव रक्षक महेश भारती बीरू पाहेत एम कुमार कोसले एवं शिकारी राम पटेल की टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहन चालकों से 4300 रूपये का सम्मन शुल्क वसूला गया। 28 जून की शाम को यातायात पुलिस द्वारा मुंडा चिरपोटा पुल चौक के पास की गई चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ था। जो वाहन चालक हेलमेट पहने हुए थे या यातायात नियमों का पालन कर रहे थे वहीं वाहन चालक बिना किसी डर भय के चेकिंग स्थल से पार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर जो वाहन चालक हेलमेट नहीं पहने हुए थे या तीन सवारी थे कार्यवाही से बचने चेकिंग स्थल से 200 मीटर दूर खड़े हुए थे। ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों ने यातायात पुलिस द्वारा की गई चेकिंग की सराहना करते हुए कहा कि इससे निश्चित रूप से सड़क दुर्घटना में कमी आएगी और लोग यातायात नियमों के पालन करने के लिए जागरूक होंगे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







