दमोह-नरसिंहगढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत देर रात हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच, वाहन की तलाश जारी

SHARE:

संजय रैकवार/जिला ब्यूरो, दमोह
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह-नरसिंहगढ़ मार्ग पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक खडेरी गांव का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई