जमीनी विवाद में महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला, दो गंभीर घायल

SHARE:

मो0 नसीम ब्यूरो चीफ

बाराबंकी)। सुबेहा थाना क्षेत्र के पलिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने का मामले सामने आया है। इस मारपीट में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर बाराबंकी रेफर किया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने चोटहिल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सुबेहा के पलिया गांव का है। उक्त गांव निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र पारसनाथ मिश्रा व योगेश्वर मिश्रा के बीच जमीन कब्जेदारी को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इसी रंजिश के चलते 28 जून की शाम करीब 6 बजे नरेंद्र कुमार मिश्रा व योगेश्वर मिश्रा पक्ष के बीच मारपीट हो गई । इस मारपीट के दौरान जमकर लाठी डंडे चले । जिसमें नरेंद्र मिश्रा के पक्ष की तरफ से दो महिलाओं के सिर व हाथ में काफी चोट आई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने चोटहिल महिलाओं को इलाज के लिए सी एच सी शुकुलबाजार लेकर पहुंचे जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर बाराबंकी रेफर कर दिया है। पुलिस ने चोटहिल पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने बताया कि चोटहिल पक्ष से तहरीर लेकर मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment