धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा जिले में महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी शाजापुर से आई स्मिता सोलंकी की उपस्थिति में आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी द्वारा की गई , जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति तथा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। बैठक में जिलेभर से प्रमुख महिला पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। बैठक के प्रारंभ में पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सिंह राजपूत द्वारा प्रभारी श्रीमती स्मिता सोलंकी व जिलाध्यक्ष का पुष्पमाला से स्वागत किया गया ! जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने सभी उपस्थित महिला पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी का आव्हान किया बैठक में प्रभारी स्मिता सोलंकी द्वारा महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार , प्रदेश में कानून-व्यवस्था की कमजोर स्थिति और महंगाई से बिगड़ते घरेलू बजट एवं लाडली वहना योजना के नाम पर सरकार द्वारा सिर्फ गुमराह करने के मुद्दे को लेकर तीखी नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर इन मुद्दों को लेकर सड़को पर आकर आंदोलन के माध्यम से विरोध दर्ज कराने का सभी को संकल्प दिलाया
जिलाध्यक्ष चयन को लेकर प्रभारी श्रीमती स्मिता सोलंकी ने कहा कि मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रीना बौरासी सेतिया के स्पष्ट निर्देश है की संगठन को जमीनी स्तर से जुड़ी, संघर्षशील और महिलाओं की आवाज को सड़क से सदन तक बुलंद करने वाली नेतृत्व क्षमता की आज आवश्यकता है , श्रीमति सोलंकी ने बताया कि जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया में कार्यकर्ता-आधारित अनुभव, जनसंपर्क और संगठनात्मक क्षमता को प्राथमिकता देने पर सर्वसम्मति बनी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी दिनों में महिला कांग्रेस गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर जनसमस्याओं पर आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाएगी एवं महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा।अंत में संगठन को एकजुट रखते हुए जिलाध्यक्ष चयन पर जल्द निर्णय लेने तथा जिले में महिला कांग्रेस को निर्णायक भूमिका में लाने का संकल्प लिया गया, इस अवसर पर महिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष आशा सिंह राजपुत , जनपद उपाध्यक्ष ग्यारसपुर प्रीति शर्मा, , नीतू राजपूत, संगीता चंद्रावल,नंदनी अहिरवार, रीना सिंह राजपूत,खुशी अहिरवार, कांति वाई, रागनी अहिरवार, अंजलि अहिरवार, खुशी अहिरवार, आरती, शांति अहिरवार, संगीता, रामशखी, रागनी आदि मुख्य रूप से शामिल हुई
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







