कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय में इंटरव्यू सेशन संपन्न हुआ

SHARE:

सोहेल अली खरगोन दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान समाचार पत्र

खरगोन – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस आईटी सेल द्वारा जिला स्तर पर सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान अर्थात कांग्रेस सोशल योद्धा अभियान के तहत सक्रिय युवाओं के चयन हेतु इंटरव्यू सेशन जिला कांग्रेस कार्यालय खरगोन में आयोजित किया गया। जिसके तहत खरगोन जिले में 72 युवाओं ने सोशल मीडिया वॉरियर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे जिनके आज जिला कांग्रेस कार्यालय में साक्षात्कार लिए गए। उक्त जानकारी सोशल मीडिया आईटी सेल खरगोन के जिला अध्यक्ष महेंद्र जाट ने देते हुए बताया कि इंटरव्यू के पश्चात समस्त जानकारी मध्य प्रदेश सोशल मीडिया विभाग में भेजी जाएगी जहां पर सोशल मीडिया वॉरियर्स का चयन किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि इंटरव्यू सेशन को जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक,सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष एवं खरगोन के प्रभारी विवेक मोगरे, सोशल मीडिया मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, व स्वयं सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष महेंद्र जाट, जिला कांग्रेस महासचिव संगठन जितेंद्र भावसार द्वारा संपन्न किया गया। उन्होंने आगे बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस को और सशक्त और मजबूत बनाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान में कांग्रेस विचारधारा के सक्रिय युवाओं को जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष निर्वाचन प्रभारी कादर बेग, विजय चौहान जिला अध्यक्ष पंचायत राज प्रकोष्ठ,आईटी सेल विधानसभा महेश्वर के अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार, भगवान सिंह मंडलोई ऊन, राकेश यादव कसरावद, बाबूलाल बरडे खरगोन, विवेक गौतम सनावद, सहित बड़ी संख्या में सोशल मीडिया के सक्रिय साथी मौजूद थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment