NEET पेपर लीक : लाखों छात्रों के भविष्य से खुला खिलवाड़ जिला कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर लगाए आरोप

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

विदिशा।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के पेपर लीक प्रकरण ने देशभर में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। लाखों छात्रों की वर्षों की कड़ी मेहनत, और सपनों पर एक बार फिर पेपर लीक माफिया ने पानी फेर दिया। उक्त आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने आयोजित प्रेस वार्ता में लगाए, प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी के साथ नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू , जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा व गोविंद भार्गव भी उपस्थित रहे, श्री रघुवंशी ने कहा कि यह मामला केवल परीक्षा में धांधली का नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सीधा हमला है यह सरकार और परीक्षा प्रणाली की घोर विफलता हैं।
श्री रघुवंशी ने आरोप लगाया की कि NEET जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षा में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करना सरकार और परीक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी है, लेकिन बार-बार हो रहे पेपर लीक यह साबित करते हैं कि व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। जिन छात्रों ने दिन-रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी की, वे ठगा महसूस कर रहे हैं, जबकि पैसे और संपर्क के दम पर कुछ लोग अनुचित लाभ उठा लेते हैं।
रघुवंशी ने आरोप लगाया की इस पेपर लीक प्रकरण ने “मेहनत बनाम माफिया” की सच्चाई को उजागर कर दिया है, एक मध्यमवर्गीय और गरीब परिवार अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने के सपने को लेकर वर्षों तक त्याग करते हैं, लेकिन पेपर लीक के साथ ही एक झटके में उनका विश्वास टूट जाता है।
श्री रघुवंशी ने मांग की है कि पेपर लीक की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा इसमें शामिल शिक्षा माफिया, बिचौलियों और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने, तकनीकी सुरक्षा मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएँ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment