खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारी शुरू.. किसानों ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार खेतों की पूजा अर्चना कर बुवाई का कार्य किया प्रारंभ

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा

गंजबासौदा विकासखंड में किसानों ने खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पर्याप्त बारिश के बाद किसानों ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार खेतों की पूजा-अर्चना कर बुवाई का काम आरंभ किया।
किसानों ने खेत में पहुंचकर पहले भूमि पूजन किया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भी पूजा-अर्चना की गई। यह कार्य भारतीय परंपरा के अनुसार बुवाई से पहले किया जाता है, जिसमें मंत्रोच्चार के साथ खेत की पूजा की जाती है। गुरुवार को इसी क्रम में यह पूजन संपन्न हुआ।
किसान यशवंत दुबे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गंजबासौदा शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी जमा हो गया है, जिसके चलते सोयाबीन और धान की फसल की बुवाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। किसानों का कहना है कि समय पर बुवाई के लिए यह आवश्यक था।
कृषि विभाग अधिकारी सूर्यभान सिंह थानेश्वरी ने बताया कि गंजबासौदा के अंबा नगर और उदयपुर क्षेत्र में पर्याप्त बारिश हो चुकी है, जिससे किसान बुवाई में जुट गए हैं। हालांकि, त्योंदा और अन्य स्थानों पर अभी कम बारिश हुई है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे एक सप्ताह और इंतजार करें और बारिश के अनुरूप ही फसल बोने की तैयारी करें।
सूर्यभान सिंह ने यह भी बताया कि गंजबासौदा विकासखंड में इस वर्ष 55,000 हेक्टेयर में सोयाबीन की बुवाई का लक्ष्य है। वहीं, धान का रकबा इस बार घटा है। पिछले वर्ष जहां 30,000 हेक्टेयर में धान लगाई गई थी, इस वर्ष यह घटकर मात्र 20,000 हेक्टेयर रह गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई