हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। शासन ने किसानों को मुफ्त खरीफ की फसलों का बीज मुहैया कराने के लिए मूंगफली,तिल,अरहर, सांवा,कोदों,रागी,बजारा की 4577 मिनी किट उपलब्ध कराई है। इसका वितरण गुरुवार से किसानों के मध्य कराया जाएगा। इसके अलावा खरीफ की फसलों का बीज बिक्री के लिए बीज गोदाम में उपलब्ध हुआ है। इसमें तिल के बीज में 40 फीसदी तथा अन्य बीज में 50 फ़ीसदी अनुदान दिया जाएगा।
राजकीय बीज गोदाम के प्रभारी राहुल कमल ने बताया कि शासन ने उरद,मूंग, तिल,अरहर, सांवा, कोदो,रागी,बाजरा के बीच की 4577 मिनी किट निशुल्क बीज के रूप में उपलब्ध कराई गई है। एक किट में दो किलो बीज दिया गया है। इसका वितरण गुरुवार से किसानों के मध्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा तिल 74 क्विंटल, उड़द 14.40क्विंटल,मूंग 20,अरहर 19.60, मूंगफली 160,ढेंचा 13.20, धान 15, बाजरा1.60 क्विंटल, सांवा आठ किलो,कोदों 30 किलो बीज बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है। इसमें तिल के बीज में 40फीसदी अनुदान देय है। जबकि अन्य में 48 से 50 फ़ीसदी अनुदान देय है। उन्होंने बताया कि अभी मानसून की देरी के कारण बीज लेने किसान कम आ रहे हैं। जैसे ही मानसून दस्तक होगी। किसान बीज लेने के लिए पहुंचने लगेंगे।
इनसेट
मानसून की देरी एवं बिजली की किल्लत से धान की नर्सरी में हो रही देरी
भरुआ सुमेरपुर। मानसून की लेट लतीफी एवं बिजली की किल्लत ने धान की नर्सरी में ब्रेक लगा रखा है। इससे किसान परेशान है। किसान मानसिंह भदोरिया, विनय यादव, भूपेंद्र यादव, धीरेंद्र कुमार, नवीन यादव आदि ने बताया कि मानसून की लेट होने तथा मई माह में आए तूफान के बाद अभी तक नलकूपों की लाइनें नहीं दुरुस्त होने से धान की नर्सरी नहीं तैयार हो पा रही है। जबकि धान की नर्सरी 25 जून तक प्रत्येक दशा में तैयार हो जानी चाहिए थी। लेकिन इस वर्ष नहीं हो पा रही है। विद्युत वितरण उपखंड के एसडीओ एमपी सिंह ने बताया कि तूफान से भारी क्षति हुई थी। नलकूपों सहित गांव की लाइनों के 1703 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए थे। वर्तमान में नलकूपों की लाइनें बनाने का कार्य कराया जा रहा है। 30 जून तक सभी लाइने दुरुस्त करने का लक्ष्य तय किया गया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







